आगरालीक्स (12th October 2021 Agra News)…. आगरा में बहू के कमरे में पड़ोसी को घुसने से रोका तो बुजुर्ग की हत्या.
सोमवार देर रात वारदात
आगरा के शमसाबाद के गांव इकलासपुरा में सोमवार देर रात वारदात हुई। यहां के रहने वाले बबलू ने बताया कि देर रात पिता रामखिलाड़ी और उनके परिवार के अन्य सदस्य घर में अंदर कमरे में सो रहे थे। आधी रात के बाद गांव का ही रहने वाला श्यामू घर में दीवार फलांग कर आ गया।

छोटे भाई की पत्नी के कमरे में घुसने का प्रयास
बबलू ने बताया कि वह उसके छोटे भाई मनीष की पत्नी के कमरे को खोलने की कोशिश कर रहा था। तभी आहट सुनकर बबलू की नींद टूट गई। पास जाकर देखा तो श्यामू था। उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। वह मारपीट करने लगा। तब तक पिता भी आ गए।
पिता के पेट में लात मारी
आरोपी ने उनके पेट में लात मार दी। इससे वह बेहोश हो गए। तब तक आरोपी भाग गया।
शोर सुनकर घरवाले जाग गए। पिता को पास ेक अस्पताल में ले गए, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने जानकारी पुलिस को दी। तब पुलिस फोर्स पहुंचा। सुबह पुलिस अधिकारी पहुंचे। शमसाबाद थाना प्रभारी आनंदवीर ने बताया कि बबलू ने तहरीर दी है। आरोपी फरार है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गयाह ै।