आगरालीक्स…(12 October 2021 Agra News) आगरा में पेट्रोल 101 रुपये लीटर हो गया है, लेकिन पेट्रोल पंपों पर लाइनें इतनी लंबी हैं कि लोगों को पेट्रोल भरवाने के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है. जानें क्या बोले लोग
पेट्रोल—डीजल के रेट बढ़ने से लोगों में आक्रोश
आगरा में पेट्रोल भले ही सौ रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गया हो लेकिन शहर के पेट्रोल पंपों पर भीड़ बहुत ज्यादा है. बल्कि देखा जाए तो पहले से कहीं अधिक हो गई है. इसका कारण त्योहार है. त्योहार से पहले लोगों को अपने व्यवसाय व काम के संबंध में बाहर निकलना पड़ रहा है. पेट्रोल और डीजल के रेट्स लगातार बढ़ रहे हों, इसको लेकर लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि मजबूरी है क्योंकि त्योहार जो मनाना है. त्योहार मनाना है तो बाहर निकलना ही होगा. व्यवसाय चलाना है तो इस महंगाई को झेलना होगा. काम पर समय से पहुंचना है तो अपने वाहन से जाना ही होगा. लोगों का कहना है कि गुस्सा तो बहुत है लेकिन मजबूरी ऐसी है कि महंगाई को झेलना पड़ रहा है.

आगरा में पेट्रोल 101 रुपये प्रति लीटर से अधिक
त्योहार से पहले महंगाई चरम पर पहुंच रही है. हालात ये है कि लोगों की समझ में नहीं आ रहा है कि त्योहार मनाएं या महंगाई से निपटें. देश में महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है. कम होने का नहीं बल्कि ये अभी रुकने वाली ही नहीं है. पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार दाम बढ़ रहे हैं. इस समय आगरा में पेट्रोल 101.31 रुपये और डीजल 93.43 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. बता दें कि अक्टूबर के आज तक के 12 दिनों में 10 बार डीजल—पेट्रोल के दाम बढ़ चुके हैं.
