आगरालीक्स (14th October 2021 Agra News)…. शारदीय नवरात्रि की नवमी पर मंदिरों में भीड़. कल श्रद्धालु यहां कर सकेंगे प्रतिमाओं का विसर्जन.
शारदीय नवरात्रि की नवमी के दिन आज मंदिरों में भारी भीड़ है। सुबह से ही भक्त लाइन लगाकर मंदिरों में पूजा कर रहे हैं। सुबह से ही फूल बंगला सजाए गए हैं। शहर के प्रमुख मंदिर नवदुर्गा कामाच्छा देवी मंदिर, इंद्रपुरी मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुबह से ही भक्त उमड़ पड़े।

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अंशु पारीख ने बताया कि देवी पुराण के अनुसार सिद्धिदात्री देवी के दर्शन मात्र से ही सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि भगवान भोलेनाथ ने मां सिद्धिदात्री की कृपा से ही आठ सिद्धियों को प्राप्त किया था। मां की कृपा से ही भोलेनाथ का आधा शरीर देवी का हुआ था। इसके बाद से ही उन्हें अद्र्धनारीश्वर के नाम से जाना गया।
कल होगा देवी प्रतिमाओं का विसर्जन
शहर में जगह—जगह दुर्गा पंडाल बनाए गए हैं। कल दशहर के दिन देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। जगह—जगह भंडारे होंगे। हाथीघाट, बल्केश्वर घाट, कैलाश घाट पर भक्त देवी प्रतिमा का विसर्जन कर सकेंगे। इसके अलाव कुछ लोग शनिवार को विसर्जन करेंगे।