आगरालीक्स…(Agra News 18th October) आगरा में मच्छरों का आतंक, 60 दिन में रिकॉर्ड पांच करोड़ से अधिक की मास्क्यूटो क्वाइल, स्प्रे, रिप्लेंट की बिक्री। प्रिंग्नेंट होने पर ही काटती है डेंगू फैलाने वाली फीमेल मच्छर, डेंगू से हो जाते हैं संक्रमित।
मच्छरों का आतंक है। डेंगू और बुखार लोगों की जान ले रहा है। अस्पताल फुल हैं। ब्लड बैंकों में जंबो पैक के लिए मारामारी है। इन सबसे लोग दहशत में हैं। मच्छरों को रोकने के लिए तमाम उपाय कर रहे हैं। ऐसे में सितंबर से अचानक ही मॉस्किटो कॉइल और स्प्रे की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है। कंपनियों के लिए कमजोर रहने वाले सितंबर-अक्टूबर का यह सीजन इस बार जबदरस्त बिजनेस देकर गया है। एक अनुमान के मुताबिक, पिछले दो महीने में पांच करोड़ से अधिक का कारोबार आगरा में हो गया है।

मास्क्यूटो रिप्लेंट और स्प्रे की बिक्री सर्वाधिक
दुकानदारों की मानें तो इन दिनों मास्क्यूटो रिप्लेंट की बिक्री सबसे अधिक है। इसके अलावा लोग मच्छरों को भगाने वाले स्प्रे भी मांगते हैं। हर तीसरा व्यक्ति इनकी मांग कर रहा है।
गोदाम के गोदाम खाली
दुकानदारों ने बताया कि इस सीजन में मास्किटो रीपेलेंट की बिक्री में जबरदस्त उछाल है। डेंगू ने इसकी बिक्री में इतना दम भर दिया कि छोटी—छोटी कंपनियों ने भी अपने गोदाम खाली कर लिए। गांधी नगर के दुकानदार राजेश गुप्ता ने बताया कि पहले धुएं वाली मास्क्यूटो ट कॉइल चलती थीं। अब लोग लिक्विड मतलब रिप्लेंट को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। स्प्रे की मांग तेजी से बढ़ी है।
आगरा डिस्ट्रीब्यूटर्स स्टॉकिस्ट एसोसिएशन के विनोद माहेश्वरी ने बताया कि आमतौर पर मच्छरों से बचाव के उपायों की बिक्री के लिए चार महीने मिलते हैं। सितंबर में हफ्ते भर की बिक्री मिल जाती है। इस बार एक सितंबर से बंपर सीजन शुरू हो गया। इस छोटे से सीजन में बीती अवधि के पूरे सीजन की तुलना में बहुत अच्छी बिक्री इस सेग्मेंट को मिली है।
कुछ प्रमुख आइटमों की बिक्री लाख रुपये में
वेरिएंट बिक्री 15-30 सितंबर 2021 बिक्री एक से 15 अक्टूबर 2021
मास्क्यूटो रिप्लेंट ——140, 220
मास्क्यूटो स्प्रे ——————50, 80
मास्क्यूटो ऑइंटमेंट ……………….30, 60
मास्क्यूटो कॉइल ……………………30, 50
प्रिग्नेंट होने पर प्रोटीन के लिए खून चूसती है मादा एडीज एजिप्टी
डेंगू का संक्रमण मादा एडीज एजिप्टी से पफैलता है। मादा एडीज एजिप्टी को प्रिग्नेंट होने पर प्रोटीन की जरूरत होती है। यह प्रोटीन मनुष्य के खून से मिलता है। मादा एडीज डेंगू संक्रमित व्यक्ति को काटती है और उसका खून चूसती है तो वह डेंगू वायरल से संक्रमित हो जाती है। इसके बाद वह किसी स्वस्थ्य व्यक्ति को काट लेती है तो मादा एडीज एजिप्टी से स्वस्थ्य व्यक्ति डेंगू से संक्रमित हो सकता है।