
सोमवार सुबह 11 20 बजे क्वीन विक्टोरिया गल्र्स कॉलेज की प्रिंसिपल बी एडवर्ड के कार्यालय के डॉट नंबर पर पफोन आया, उसने बताया कि क्यूवी के इंग्लिश मीडियम स्कूल में बम रखा हुआ है। प्रिंसिपल कुछ समझ पाती, इसके फोन दोबार बज गया। उन्होंने क्यूवी की प्रिंसिपल रेड डेनियल को पफोन के बारे में जानकारी दी, इस पर पुलिस को सूचना दी गई और छात्राओें को कॉलेज से बाहर निकाल दिया गया। इसी बीच देवरी रोड पर एक और स्कूल में बम होने की सूचना पहुंची। यहां भी पुलिस पहुंच गई। क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज, इंग्लिश मीडियम, जूनियर और नर्सिंग विंग में पुलिस अधिकारियों और बीटीएस की टीम ने कई घंटे जांच की। सुरक्षाकर्मियों को देखकर छात्र छात्राएं सहम गए। जांच में कहीं भी बम नहीं मिला है। जिस नंबर से फोन आया था पुलिस उसे खंगालने में जुटी हुई है।
स्कूल में बम होने की सूचना पर तुरंत ही पुलिस हरकत में आई और डॉग स्क्वॉयड टीम ने वहां पहुंचकर जगह-जगह तलाशी शुरू की। बताया जाता है कि इस दौरान शहर के चार और कॉन्वेंट स्कूलों में भी बम होने का फोन आया। जब इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को मिली तो उसमें हड़कम्प मच गया। हर स्कूल में तलाशी अभियान चलाया गया। लेकिन कहीं भी कोई भी संदिग्ध वस्तु या बम नजर नहीं आया। फिलहाल पुलिस ने स्कूलों में बम होने की खबर देने वाले फोन नंबर की जांच करना शुरू कर दी है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह फोन कहां से आया और किसने किया।
Leave a comment