Thursday , 4 June 2026
Home आगरा UP First case of Zika Virus : 57 year old Airforce person Zika virus report Positive, Symptoms & treatment of Zika #agranews
आगराबिगलीक्स

UP First case of Zika Virus : 57 year old Airforce person Zika virus report Positive, Symptoms & treatment of Zika #agranews

144

आगरालीक्स..(Agra News 24th October).. डेंगू के बाद अब जीका वायरस का खतरा, केरल के बाद यूपी में जीका वायरस का पहला केस मिला, मच्छर से फैलता है जीका वायरस, जाने जीका वायरस के बारे में, कैसे बचें।

यूपी में डेंगू और वायरल बुखार के प्रकोप के बीच जीका वायरस का पहला केस मिला है। कानपुर के एयरफोर्स हॉस्पिटल में भर्ती 57 साल के वारंट अधिकारी के पुणे लैब में भेजे गए सैंपल की जांच में 23 अक्टूबर को जीका वायरस की पुष्टि हुई है। वारंट अधिकारी को चार पांच दिन से बुखार रहा था और शरीर पर चकत्ते थे, इसके बाद उनके सैंपल पुणे भेजे गए, वहां जीका वायरल की पुष्टि होने के बाद वारंट अधिकारी के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है। इनके भी सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।

जीका वायरस का यूपी का पहला केस
जीका वायरस का प्रकोप केरल में देखने का मिल रहा है, यूपी में जीका वायरस का कोई केस नहीं मिला था। कानपुर के वारंट अधिकारी में जीका वायरस की पुष्टि हुई है, यह यूपी का पहला जीका वायरस का केस है।

डेंगू फैलाने वाले टाइगर मच्छर से ही पफैलता है जीका वायरस का संक्रमण
मादा एडीज एजिप्टी, जिसे टाइगर मच्छर कहते हैं, इससे डेंगू फैलता है, यह मच्छर स्वच्छ पानी में पनपता है और​ दिन में काटता है। इसी टाइगर मच्छर से जीका वायरस का संक्रमण फैलता है। इस समय डेंगू का प्रकोप है, जीका वायरस का केस मिलने से जीका वायरस के संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है।
जीका वायरस के लक्षण
बुखार आता है, शरीर पर चकत्ते पड़ जाते हैं
मांसपेशियों में दर्द होता है
आंखें लाल हो जाती हैं
ये है इलाज
डेंगू की तरह से जीका वायरस के लिए कोई दवा और वैक्सीन नहीं है। इसमें भी डेंगू की तरह लक्षण के आधार पर इलाज किया जाता है, बुखार के लिए पैरासीटामोल टैबलेट ही दी जाती है, स्टेरॉयड का इस्तेमाल घातक हो सकता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

error: Content is protected !!