आगरालीक्स ….आगरा में दूसरे दिन स्कूल को बम से उडाने की धमकी के बाद छुटटी कर दी गई। सुरक्षा एजेंसी स्कूल में चेकिंग कर रही हैं। वहीं, शहर के अन्य कान्वेंट स्कूलों में भी सतर्कता बरती जा रही है। इसे स्कूल प्रशासन के साथ ही परिजन भी चिंतित हैं। आगरा में एक स्कूल प्रबंधक के घर भेजे गए पत्र में आठ, नौ और 10 तारीख को स्कूलों को बम से उडाने की धमकी दी गई है। पत्र में स्कूलों के नाम भी लिखे हैं और उनके सामने तारीख लिखी हुई है। एसएसपी प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि लोगों को किसी भी तरह की सूचना मिलती है या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो कंट्रोल रूम के नंबर 100 पर तुरंत संपर्क करें, इस तरह की अफवाहों से परेशान होने की जरूरत नहीं है। सुरक्षा एजेंसिया सतर्क हैं।
सोमवार को क्वीन विक्टोरिया गल्र्स इंटर कॉलेज, हरीपर्वत को बम से उडाने का पफोन पहुंचने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और बीटीएस टीम पहुंच गई थी। मगर वहां कुछ नहीं मिला। मंगलवार सुबह आवास विकास के सेक्टर आठ स्थित एक स्कूल को भेजे गए पत्र में 11 30 बजे बम से उडाने की धमकी दी गई है। इसके बाद स्कूल की छुटटी कर दी गई। सुरक्षा एजेंसियों ने चेकिंग शुरू कर दी है। इसी तरह अन्य कान्वेंट स्कूलों में चेकिंग की जा रही है।
Leave a comment