आगरालीक्स …आगरा के बीडी जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में स्थायी प्राचार्य नियुक्ति. मेरठ की डॉ. वंदना अग्रवाल कॉलेज की नयी प्राचार्य होंगी। डॉ. अग्रवाल अभी तक रधुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज, मेरठ के संगीत विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

डॉ. अग्रवाल अभी चौधरी चरण सिंह विवि की शोध समिति और पाठ्यक्रम समिति की संयोजक हैं। इसके साथ ही विवि की विषय विशेषज्ञ भी हैं। डॉ. वंदना अग्रवाल की प्राथमिकता शैक्षिक माहौल को बेहतर बनाने के साथ-साथ छात्राओं के ओवरऑल डेवलपमेंट की है।