आगरालीक्स… आगरा में आगरा कनेक्ट राउंड टेबल की स्थापना की गई है। यह आगरा की तीसरी राउंड टेबल है। संस्था के चेयरमैन नितिन बंसल और को चेयरमैन मधुर सचदेव बनाए गए हैं।
शनिवार को आगरा कनेक्ट राउंड टेबल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। चेयरमैन नितिन बंसल और को चेयरमैन मधुर सचदेव ने बताया कि मौका राउंड टेबल इंडिया एक ऐसी संस्था है जो 60 सालों से गवर्नमेंट स्कूलों में क्लासरूम्स बनाने का काम कर रही है पिछले 10 सालों में यह करीब 7500 क्लासेज बना चुके हैं जिससे करीब 79 लाख बच्चों का फायदा हुआ है।
इसके अलावा यह लोग विभिन्न प्रकार की कम्युनिटी सर्विस कार्यों जैसे कि वृक्षारोपण वैक्सीनेशन कैंप ब्लड डोनेशन कैंप खाद्य सामग्री का डिस्ट्रीब्यूशन इत्यादि भी करते रहते हैं।

राउंड टेबल इंटरनेशन के पूर्व प्रेजिडेंट दिलीप कुमार सिंह भी मौजूद रहे।अभिनय वीज गौरव सुखवानी शिवम चावला आशुतोष बंसल गौरव बंसल अनुज खंडेलवाल आयुष अग्रवाल रोहित डेंग डॉक्टर अर्पित अग्रवाल डॉ देवाशीष सरकार प्रतीक बंसल तुषार कपूर राउंड टेबल इंडिया के विभिन्न इलाकों के पदाधिकारी शामिल रहे।