एंटरटेनमेंटलीक्स…जेल में भगवान राम और माता गीता की किताबें पढ़कर समय बीता रहे है आर्यन खान. बेल खारीज होने से काफी बेचैन थे आर्यन..
भगवान राम और सीता की किताबें पढ़कर बीता रहे समय
अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जो कि ड्रग्स क्रूज मामले के चलते एनसीबी द्ववारा पकड़े गए थे. 3 अक्टूबर को आर्यन को गिरफ्तार किया गया था और इस समय वह मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है. रिपोर्टस के अनेसार आर्यन खान अपना समय जेल में एक-दो किताबें पढ़कर बिता रहे हैं. जेल प्रशासन के मुताबिक, आर्यन खान अपनी जमानत खारिज होने के बाद से जेल में बेचैन थे जिसके बाद जेल अधिकारियों ने उन्हें पुस्तकालय की किताबें पढ़ने का सुझाव दिया था. सूत्रों के अनुसार आर्यन ने जेल अधिकारियों से किताबों की मांग की और अधिकारियों ने उन्हें जेल पुस्तकालय से एक पुस्तक उधार लेने में मदद की, जो एक धार्मिक थी. इसी के चलते आर्यन को जेल की लाइब्रेरी से किताबे दी गई और आर्यन पिछले दो दिनों से भगवान राम और माता सीता पर लिखी किताब पढ़ रहे हैं. जेल प्रशासन के मुताबिक, अगर कोई कैदी चाहे तो अपने रिश्तेदारों से अपनी पसंद की किताब मंगवा सकता है, लेकिन सिर्फ धार्मिक किताबों की ही इजाजत है. इसके अलावा अगर कोई कैदी जेल से बाहर निकलते समय किताब छोड़ देता है तो उसे भी पुस्तकालय में शामिल कर लिया जाता है. जेल की पुस्तकालय में केवल धार्मीक किताबें होती है.
किताबें पड़कर बीता रहे समय
आर्यन खान अपनी बेल खारीज होने के बाद से काफी बेचैन थे जिसके बाद उन्हे किताबें पढ़ने की सलाह दी गई. आर्यन अब अपना आधा समय किताबें पढ़कर निकाल देते है वह दोपहर और शाम किताबें पढ़ते-पढ़ते बीता देते है. सुरक्षा कारणों से, जेल अधिकारियों ने उन्हे सामान्य कैदियों से बातचीत करने की अनुमति नहीं दी है. “सभी कैदियों के लिए बैरक में एक टीवी भी है. आमतौर पर, वे सप्ताहांत पर समाचार और ओलंपिक या क्रिकेट मैच और फिल्में देखते हैं. सप्ताहांत में कैदी वॉलीबॉल और फुटबॉल भी खेलते हैं. लेकिन सुरक्षा कारणों से, आर्यन को सामान्य कैदियों के साथ घुलने-मिलने की अनुमति नहीं है.