नई दिल्लीलीक्स….आर्यन खान क्रूज ड्रग्स केस की जांच कर रहे समीर वानखेड़े के खिलाफ विजिलेंस की जांच. बढ़ेंगी मुश्किलें
क्रूज ड्रग्स मामले की जांच कर रहे एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ विजिलेंस विभाग की जांच शुरू हो गई है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं. अभी ये तय नहीं हुआ है कि इस जांच के दौरान वे पद पर बने रहेंगे या नहीं.
एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल ज्ञानेश्वर सिंह ने आज यहां ये जानकारी दी. इस बीच समीर वानखेड़े कल (मंगलवार) को एनसीबी के दिल्ली मुख्यालय आ रहे हैं. ज्ञानेश्वर सिंह ने ये भी बतायाकि विजिलेंस जांच उन्हीं की देखरेख में शुरू हो गई है. पता चला है कि एनसीबी के लगे आरोपों पर एनसीबी के डीजी को मुंबई के एनसीबी अधिकारियों ने विस्तृत रिपोर्ट भेजी है. समीर वानखेड़े दिल्ली में एक रिव्यू मीटिंग में शामिल होने आ रहे हैं. इस दौरान उन पर लगे आरोपों के बारे में एनसीबी के डीजी सत्यनारायण प्रधान से भी वानखेड़े मुलाकात करेंगे.
