आगरालीक्स ..(.Agra News 27th October ).आगरा में प्रदूषण का स्तर कम रहा तो दीपावली पर दो घंटे के लिए ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति मिल सकती है, डीएम प्रभु एन सिंह का मीडिया से कहना है कि आगरा में प्रदूषण के स्तर पर नजर रखी जा रही है, चार पांच दिन तक प्रदूषण के स्तर का आकलन करने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
ताज ट्रेपेजियम जोन में होने के कारण आगरा में बम पटाखे चलाने और बिक्री पर रोक लगी हुई है। मगर, दो घंटे के लिए ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति मिल सकती है।
200 से कम एक्यूआई पर मिलेगी अनुमति
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 से कम रहता है तो जिला प्रशासन दो घंटे के लिए ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति दे सकता है। दीपावली पर ग्रीन पटाखे ही चला सकेंगे, अन्य तरह के पटाखे चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ग्रीन पटाखों से 50 फीसद कम प्रदूषण होता है। इन पटाखों में हानिकारक गैस नहीं होती हैं।

जारी नहीं होगा पटाखों की बिक्री का लाइसेंस
आगरा में इस बार बम पटाखों की बिक्री का लाइसेंस जारी नहीं होगा। आगरा में दीपावली पर 22 से अधिक स्थानों पर बम पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाते थे लेकिन इस बार लाइसेंस जारी नहीं किए जाएंगे।