Monday , 20 April 2026
Home स्पोर्ट्स Neeraj Chopra,Ravi Dahiya Including 9 other Athletes Nominated for Khel Ratna Award
स्पोर्ट्स

Neeraj Chopra,Ravi Dahiya Including 9 other Athletes Nominated for Khel Ratna Award

137

स्पोर्टसलीक्स…नीरज चोपड़ा, रवि दहिया और 9 अन्य एथलीट खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामांकित. जानिए पूरी लिस्ट…

खेल रत्न के लिए 11 और अर्जुन पुरस्कार के लिए 35 खिलाड़ी नामांकित
टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया को बुधवार को नौ अन्य एथलीटों के अलावा प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया. नीरज के अलावा पहलवान रवि दहिया, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन, फुटबॉलर सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश समेत कुल 11 खिलाड़ियों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार को पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के रूप में जाना जाता था पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में टोक्यो ओलंपिक में हॉकी में भारत के रिकॉर्ड प्रदर्शन के बाद महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर सर्वोच्च खेल सम्मान का नाम बदल दिया था. इनके अलावा टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड समेत दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली महिला पैरा निशानेबाज अवनी लेखरा समेत 35 खिलाड़ियों के नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किए हैं. इन 35 खिलाड़ियों में क्रिकेटर शिखर धवन का नाम भी शामिल है.

खेल रत्न के लिए चुने गए खिलाड़ी
नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, फुटबॉलर सुनील छेत्री, क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी खिलाड़ी पी श्रीजेश, निशानेबाज अवनि लेखरा और मनीष नरवाल, भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल, बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत और कृष्णा नागर.

अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए खिलाड़ी
ओलंपिक में एतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों को भी अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा. समिति ने अर्जुन पुरस्कार के लिए 35 खिलाड़ियों को चुना जो पिछले साल पुरस्कार के लिए चुने गए खिलाड़ियों की संख्या से आठ अधिक है. इसके अलावा शिखर धवन (क्रिकेट),सिमरनजीत कौर (मुक्केबाजी),अरपिंदर सिंह (एथलेटिक्स),वंदना कटारिया (हॉकी),भवानी देवी (तलवारबाजी),मोनिका (हॉकी),दीपक पुनिया (कुश्ती),अभिषेक वर्मा (निशानेबाज),संदीप नरवाल (कबड्डी),अंकिता रैना (टेनिस),प्रवीण कुमार (ऊंची कूद),सुहास एलवाई (पैरा बैडमिंटन),भाविना पटेल (टेबल टेनिस),योगेश कथुनिया (डिस्कस थ्रो),निषाद कुमार (ऊंची कूद),हरविंदर सिंह (तीरंदाजी),शरद कुमार (ऊंची कूद),सिंहराज अधाना (निशानेबाज) यह शामील है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Good News: Agra’s Deepti Sharma Named Wisden Women’s Cricketer of the Year…#agranews

आगरालीक्स…विजडेन वुमेन क्रिकेटर आफ द ईयर चुनीं गईं आगरा की दीप्ति शर्मा....

स्पोर्ट्स

Agra News: Tanu Gautam won a silver medal at the district-level Taekwondo tournament…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की कक्षा 4 की छात्रा तनु गौतम ने ताइक्वांडो के जिला...

स्पोर्ट्स

Agra News: Jaipur became the champion of Season 1 of the Legends Cup played in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खेले गए लीजेंड्स कप के सीजन-1 का चैम्पियन बना जयपुर....

स्पोर्ट्स

Agra News: Kanpur secured a resounding victory in the Legends Cup being played in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खेले जा रहे लीजेंड्स कप में रोमांच चरम पर, कानपुर...

error: Content is protected !!