आगरालीक्स…(28 October 2021 Agra News) आगरा में मुनि प्रणम्य सागर जी महाराज बोले—गुरु पुष्य नक्षत्र में प्रारम्भ हुए वर्धमान स्त्रोत प्रवचन माला को सुनने वालो को मिलेगी, सुख, सम्रद्धी व लक्ष्मी…
शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुआ मंगल आगमन
गुरुवार को परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य अर्हं योग प्रणेता मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज एव मुनि श्री 108 चंद्रसागर जी महाराज ससंघ का एक माह का नगर भ्रमण होने के बाद आज पूर्ण कचौड़ा बाजार जैन धर्मशाला बेलनगंज से सुबह सात बजे बजे मंगल विहार करते हुए धूलियागंज चौराहा, घटिया होते श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर हरीपर्वत परिसर में सुबह 8 बजे भव्य मंगल आगमन हुआ. रास्ते में मुनि श्री ससंघ का भक्तों ने पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती की. अर्हम बालिका मंडल एवं बेलनगंज महिला मंडल द्वारा श्रद्धा भक्ति से डांडिया करती हुई बैंड बाजों की धुन पर नृत्य करते हुए बेलनगंज से हरीपर्वत मुनि श्री को लेकर आए. मुनि श्री ससंघ का मंगल आगमन के बाद सुबह 8:30 भव्य स्वागत एवं पूजन का ज्ञानोदय क्लब आगरा एव अर्हंम बालिका मंडल के सदस्यों द्वारा किया गया. इसके बाद धर्मसभा का शुभारंभ चित्र अनावरण एवं दीपप्रज्वलन के साथ हुआ.
धर्मसभा को किया संबोधित
मुनि श्री ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्षायोग मे जो आगरावालों ने बीजारोपण किया, पौधा बड़ा किया, फूल खिलाये, उसके फल खाने का समय आ गया है. ऐसा न हो कि असली समय आप घर में ही बैठे रह जायें. उन्होने सभी से आव्हान किया कि अतिशयकारी वर्धमान स्त्रोत को समझकर इस दीपावली पर इसका लाभ लें. यह मौका केवल सात दिन के लिये आया है. मंच का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया.
ये लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर बेलनगंज,ट्रासयमुना कमला नगर,सेक्टर 7 बोदला समस्त शैलियों ने मुनि श्री को श्रीफल चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया| मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि मुनि श्री के प्रतिदिन मंगल प्रवचन श्री वर्धमान स्तोत्र पर सुबह नौ बजे से संगीतमय स्वर लहरियां के मध्य होगे. इस अवसर पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के संरक्षक प्रदीप जैन पीएनसी, महामन्त्री सुनील जैन ठेकदार, अर्थमन्त्री राकेश जैन, विमल जैन मौजूद रहे.