आगरालीक्स….(Agra News 28th October) आगरा में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। डेंगू के मरीजों में शरीर पर चकत्ते और पेशाब के रास्ते ब्लीडिंग हो रही है, आज 33 डेंगू के मरीज मिले हैं।
आगरा में डेंगू का प्रकोप कहर बरपा रहा है। 28 अक्टूबर को स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार आगरा में सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज मिले हैं। एक ही दिन में डेंगू के 33 मरीज मिले हैं। ये मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इन मरीजों में भी बच्चों की संख्या अधिक है।

डेंगू के अभी तक 572 मरीज
आगरा में अगस्त के अंत में डेंगू के मरीज मिले थे, इसके बाद से लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। आगरा में अभी तक डेंगू के 572 मरीज मिल चुके हैं। सरकारी रिकॉर्ड में तीन मरीजों की मौत भी हुई है। हालांकि बुखार से मरने वाले मरीजों की संख्या अधिक है।
डेंगू के मरीजों में ब्लीडिंग
डेंगू के मरीजों में ब्लीडिंग हो रही है, तेज बुखार आने के साथ प्लेटलेटस कम हो रही हैं और नाक, मुंह के साथ पेशाब के रास्ते ब्लीडिंग हो रही है। शरीर पर चकत्ते पड़ रहे हैं।