आगरालीक्स…(28 October 2021 Agra News) आगरा में त्योहारों पर बाजारों में भीड़ हैं. ऐसे में पुलिस भी सतर्क है. बाजार में घूम रहे संदिग्ध लोगों पर रखी जा रही है नजर
आने वाले सप्ताह में धरतेरस और दिवाली जैसे त्योहार हैं. बाजारों में इस समय खरीददारों की भीड़ लगी हुई है. शॉपिंग करने के लिए लोग अच्छी खासी संख्या में निकल रहे हैं. ऐसे में पुलिस भी काफी चौकन्नी हो गई है. शहर के एमजी रोड सहित मुख्य बाजारों में गश्त बढ़ा दी गई है. धनतेरस और दिवाली के दिन बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा. इसके अलावा बाजार में सादा कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी.
संदिग्ध लोगों पर नजर
धनतेरस और दिवाली पर बाजारों में भारी भीड़ रहती है. ऐसे में चेन छिनैती और महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ जाती है.आगरा पुलिस द्वारा अभी से इसको लेकर सतर्कता बरती जा रही है. बाजारों में गश्त बढ़ा दी गई हे. शाम होते ही पुलिसकर्मी गश्त पर निकल आते हैं. संदिग्ध दिखने वाले लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि चेन स्नैचिंग, रोडहोल्डप,लूट जैसी घटनाएं न हों.