आगरालीक्स…डायरेक्टर जनरल बॉर्डर सिक्यूरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने ग्रुप सी के पदों पर भर्ती निकाली है. जानिए कौन—कौन से पद पर कर सकते है आवेदन.
डायरेक्टर जनरल बॉर्डर सिक्यूरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने ग्रुप सी के लिए भर्तीयां निकाली है जिसकी जानकारी (बीएसएफ) ने अपनी आधिकारीक वेबसाईट पर नोटिफिकेशन के जरीए दी. जो उम्मीदवार बीएसएफ ग्रुप सी के लिए आवेदन करना चाहता है वह बॉर्डर सिक्यूरिटी फोर्स की आफिशीयल वेबसाईट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है. पदों की बात करे तो इस भर्ती अभियान से (बीएसएफ) 72 पदों का भरेगा जिसमें बीएसएफ कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और एएसआई जैसे पद शामिल है. इच्छुक उम्मीदवार को इस बात का ध्यान रखना होगा की ग्रुप सी भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे. बीएसएफ ग्रुप सी भर्ती के तहत बीएसएफ की इंजीनियरिंग विंग में ज्वॉइनिंग मिलेगी. जानिए अधिक जानकारी…
पदों की संख्या
एएसआई पद के लिए – 1 पद.
हेड कांस्टेबल के पद के लिए – 6 पद.
कांस्टेबल के पद के लिए- 65 पद.
शैक्षिक योग्यता
जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है वह 10वीं पास और आईटीआई सर्टिफिकेट रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए.