आगरालीक्स…. (Agra News 14th November )आगरा के बिल्डर पर कनाड़ा में रह रहे एनआरआई ने 1.20 करोड़ की धोखाधड़ी में दर्ज कराया मुकदमा। पुलिस जांच में जुटी।
मूल रूप से आगरा के नेहरू नगर निवासी राहुल पालीवाल 21 साल से विदेश में रह रहे हैं, अभी वे कनाडा में हैं। उनका कपड़े का कारोबार है, राहुल पालीवाल का आरोप है कि फ्रेंडस बिल्डर्स के पार्टनर विश्वेंद्र कुमार उपाध्याय से साल 2008 में जान पहचान हुई, उन्होंने व्यापार में निवेश का आफर दिया। आरोप है कि राहुल पालीवाल को विश्वेंद्र कुमार उपाध्याय ने फरह में अपनी क्रषि भूमि और एमजी रोड पर एक प्लाट दिखाया।

क्रषि भूमि और होटल बनाने को लिए 1.20 करोड़ रुपये
आरोप है कि विश्वेंद्र कुमार उपाध्याय ने क्रषि भूमि का सौदा 1.05 करोड़ में किया और एमजी रोड स्थित प्लाट में होटल बनाने के लिए 15 लाख रुपये लिए और 0.5 फीसद की हिस्सेदारी की बात कही, इस तरह 1.20 करोड़ रुपये ले लिए इसके बाद भी बैनामा नहीं किया।
1.20 करोड़ का चेक हुआ बाउंस
क्रषि भूमि का बैनामा नहीं करने पर इसे लेकर विवाद हुआ तो पांच साल चार महीने बाद बैनामा कर दिया, लेकिन एमजी रोड के प्लाट को लेकर आगे कुछ नहीं किया। इसके बाद तीन साल में ली गई रकम की अदायगी लिखकर दिया इसमें विश्वेंद्र की पत्नी राका उपाध्याय गारंटर बनीं थी। रुपये मांगने पर 14 सितंबर 2016 को 1.20 करोड़ का चेक दिया लेकिन यह चेक का बैंक से भुगतान नहीं हुआ। इस मामले में राहुल पालीवाल ने एसएसपी से शिकायत की, इस मामले में थाना हरीपर्वत में जयपुर हाउस निवासी विश्वेंद्र कुमार उपाध्याय और उनकी पत्नी राका उपाध्याय के खिलाफ धोखाधड़ी और 1.20 करोड़ रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का मीडिया से कहना है कि साक्ष्य संकलन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।