आगरालीक्स…। शादी-विवाह के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी बरकरार है। बाजार में खरीदारी भी तेज चल रही है।
वायदा बाजार में देवोत्थान पर दोपहर सोना 49,340 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर चल रहा था। सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी छठ पर्व के साथ ही शुरू हो गई थी। इसी प्रकार चांदी की कीमतों मे तेजी का रुख है। रविवार दोपहर चांदी 67,148 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई थी।
ज्वैलरी के रेट
फाइन गोल्ड (999) 49000 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेटे 4783 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4361 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 369 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3161 रुपये प्रति ग्राम
विशेषः ज्वैलरी की बनवाई, तीन प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त रहेगी। हाजिर सोने की रेट को लेकर भी कुछ अंतर हो सकता है।