स्पोटर्सलीक्स…आईसीसी ने टी 20 विश्व कप के खिलाड़ियों की टीम बनाई. न रोहित, न कोहली और न बुमराह..ये खिलाड़ी हुए आईसीसी की टीम में शामिल
टी 20 विश्व कप 2021 समाप्त हो चुका है. आस्ट्रेलिया पहली बार इस फॉर्मेट में चैम्पियन बना है. इस टूर्नामेंट में हर टीम की ओर से यूं तो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी शामिल रहे लेकिन अब आईसीसी ने टी 20 विश्व कप की बेस्ट टीम का सेलेक्शन किया है. भारतीयों के लिए निराशा की बात ये है कि आईसीसी ने बनाई अपनी टीम में न तो रोहित शर्मा को शामिल किया है और न ही विराट कोहली को. भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की आईसीसी टी 20 इलेवन में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं. आईसीसी ने अपनी इस टीम का कप्तान पाकिस्तान के बाबर आजम को बनाया है जबकि आस्ट्रेलिया के 3 खिलाड़ी, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और इंग्लैंड के दो—दो खिलाड़ी, न्यूजीलैंड का एक खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है. बड़ी बात ये है कि फाइनल में शानदार कप्तानी पारी खेलने वाले केन विलियमसन भी इस टीम में जगह नहीं बना पाए हैं. वहीं शाहिन शान अफरीदी को टीम का 12वां खिलाड़ी बनाया गया है.
जानिए कौन कौन हैं इस टीम में