नईदिल्लीलीक्स…। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन को लेकर विवाद।हार्दिक बोले घड़ियों की कीमत डेढ़ करोड़। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।
पीएम मोदी करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेस का उद्घाटन, सपा ने किया दावा
नईदिल्लीलीक्स…। पीएम मोदी के आज पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने वाले हैं लेकिन इससे पहले ही सपा कार्यकर्ताओँ ने रिबन काटकर और साइकिल चलाकर उद्घाटन करने का दावा किया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 340 किमी लंबा है, जिस पर 22 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है। पीएम मोदी आज इसका उद्घाटन करेंगे। यूपी का यह चौथा एक्सप्रेस-वे है।
उल्लेखनीय है लखनऊ से गाजीपुर तक जाने वाले एक्सप्रेस-वे को लेकर सपा लगातार भाजपा को घेर रही है। सपा भाजपा पर आरोप लगा रही है कि उसके कामों का ही भाजपा उद्घाटन कर रही है।
घड़ियों की कीमत सिर्फ डेढ़ करोड़
क्रिकेट ऑलराउंडर हार्दिक पांडेय ने मुंबई एयरपोर्ट पर घड़ी जब्त किए जाने के संदर्भ में कहा है कि उनकी घड़ी डेढ़ करोड़ की हैं और कस्टम विभाग को उन्होंने सारी जानकारी और कागजात दिए हैं। उन्होंने खुद ही घड़ी कस्टम अधिकारियों को सौंपी थी। साथ ही पांच करोड़ की घड़ियों की बात को गलत बताया है।
अमेरिका में प्लेन में हनीमून सुइट
अमेरिका के लॉस वेगास में एक कंपनी ने एक अमीर कपल को हवा में हनीमून मनाने के लिए अपनी एयरलाइंस में सुइट दिया है। लव क्लाउड जेट चार्टर नाम की इस कंपनी द्वारा इसके लिए 995 डालर करीब 75 हजार रुपये 45 मिनट के वसूल किए जाएंगे।