आगरालीक्स ….आगरा में बसपा ने एक और प्रत्याशी घोषित किया, छावनी सीट से पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भारतेंद्रु वरुण बसपा प्रत्याशी, रोचक होगा मुकाबला।
आगरा बसपा का गढ़ रहा है लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में आगरा की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर बसपा के प्रत्याशी रहे। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बसपा ने तैयारी शुरू कर दी है। बसपा द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा की जा रही है।
आगरा विधानसभा सीट से डॉ. भारतेंद्र वरुण प्रत्याशी
बसपा का बुधवार को बिजली घर स्थित बुदृध विहार बस स्टैंड पर कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें बसपा के महासचिव मुनकाद अली ने छावनी सीट से डॉ. भारतेंद्र वरुण को बसपा प्रत्याशी घोषित किया।

रोचक होगा मुकाबला
आगरा की छावनी सीट से मुकाबला रोचक होगा। इस सीट से वर्तमान में भाजपा के डॉ. जीएस धर्मेश विधायक हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में बसपा ने पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भारतेंद्र वरुण को प्रत्याशी घोषित किया है। इस सीट से पिछले चुनाव में सपा से ममता टपलू प्रत्याशी थी। अभी भाजपा, सपा और कांग्रेस को प्रत्याशी घोषित करने हैं। आगरा छावनी वर्तमान में आरक्षित सीट है।