आगरालीक्स…आगरा में कल शुक्रवार को फ्री रहेगी ऐतिहासिक स्मारकों में एंट्री. परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जाइए, नहीं लगेगा किसी का टिकट.. शुक्रवार को ताजमहल रहेगा पर बंद…
आगरा में कल ऐतिहासिक स्मारकों में पर्यटकों के लिए एंट्री फ्री रहेगी. अगर आप भी शुक्रवार को ऐतिहासिक स्मारकों का दीदार करना चाहते हैं तो कल का दिन बेस्ट रहेगा. आप अपने दोस्तों व परिवार वालों के साथ स्मारकों का दीदार कर सकते हैं और इनकी टिकट के लिए आपको एक पैसा भी खर्च नहीं करना होगा, क्योंकि कल यानी 19 नवंबर से वर्ल्ड हेरिटेज वीक स्टार्ट हो रहा है और पहले दिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों के तहत शुक्रवार को पर्यटकों की एंट्री फ्री रहेगी.
ताजमहल रहेगा बंद
हालांकि पर्यटकों के लिए निराशा की बात ये है कि शुक्रवार होने के काररण ताजमहल बंद रहेगा. इस कारण लोग हेरिटेज वीक के पहले दिन ताजमहल का दीदार नहीं कर पाएंगे. हालांकि लोग शहर के अन्य ऐतिहासिक स्मारक जैसे फतेहपुर सीकरी, आगरा किला, एत्माद्दौला, सिकंदरा जाकर देख सकते हैं.