आगरालीक्स…(18 November 2021 Agra News) प्राकृतिक चिकित्सा से कैसे हो सकते हैं रोग मुक्त. आगरा में प्राकृतिक चिकित्सा पर कार्यशाला में बताया कि कैसे बिना दिवाई के शरीर को रखा जा सकता है स्वस्थ…
सूरसदन में हुआ संवाद और लघु कार्यशाला
आगरा में रोगमुक्त भारत अभियान की श्रृंखला में चतुर्थ राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर संवाद और लघु कार्यशाला का आयोजन सूरसदन प्रोक्षागृह में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया द्वारा किया गया. कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, उद्योगपति, डॉक्टर्स, विभिन्न स्कूलों व संस्थानों के छात्र-छात्राएं, अध्यापक-अध्यापिका शामिल हुए. कार्यक्रम में बुध्दिजीवियों द्वारा प्रतिभाग कर प्राकृतिक चिकित्सा के संबंध में विचार व्यक्त करते हुए जानकारियां दी गईं.

प्राकृतिक चिकित्सा से स्वस्थ होने के बताए लाभ
कार्यक्रम की शुरुआत बीजवक्ता, डॉ. गुलाब देवानी, प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक द्वारा किया गया. संचालन डॉ. सुनील कुमार सिंह, प्राकृतिक चिकित्सक ने किया. गोष्ठी में उपस्थित चिकित्सकों द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा के विषय में बिना दवाई के शरीर को स्वस्थ रखने का तरीका, खान-पान, आहार-व्यवहार तथा श्रीमद्भगवद्गीता के आधार पर चरित्र निर्माण के बारे में, पुरानी पद्धति से संबंधित संक्षिप्त कार्यशाला आयोजित हुई. इसके साथ ही केरल पंचकर्म के संबंध में भी उद्बोधन दिया गया. शहर के विभिन्न विभागों के अधिकारी/ अधीनस्थ कर्मचारी, चिकित्सक आदि को स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र व शॉल उड़ाकर उनका उपाध्यक्ष महोदय द्वारा सम्मान किया गया.
