आगरालीक्स….(Agra News 19th November). . पीएम मोदी सरकार ने तीनों कृषि बिल लिए वापस, राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम पीएम मोदी ने कहा कि हम तीनों क्रषि कानूनों को वापस ले रहे हैं। कहा कि जो कर रहा हूं वह देश के लिए कर रहा हूं।
शुक्रवार सुबह नौ बजे पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं आज देश वासियों से क्षमा मांगते हुए सच्चे मन से और पवित्र ह्रदय से कहना चाहता हूं कि शायद कुछ कमी रही होगी, दीये के प्रकाश जैसा सत्य कुछ किसान भाईयों को समझा नहीं सके।। आज गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व है
आज मैं आप और पूरे देश को बताने आया हूं कि आज हमनें तीनों कृषि कानून को वापस लेने का निर्णय लिया है.

इसी महीने वापस होगा कृषि कानून
इसी महीने शुरू होने जा रहे संसद सत्र में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा कर देंगे।।
घर लौट जाएं किसान भाई
मैं सभी किसान भाईयों से कहना चाहता हूं कि आज गुरु पर्व पर सभी किसान भाई अपने घर लौटें। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी बहुत मेहनत की है। आगे भी करुंगा, जो किया वह किसानों के लिए किया जो कर रहा हूं वह देश के लिए कर रहा हूं।