नईदिल्लीलीक्स…। कैप्टन अभिनंदन को वीर चक्र, आर्मी कैंप के गेट पर ग्रेनेड से हमला, तेलंगाना में 28 छात्राएं कोरोना संक्रमित। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।
लखनऊ में किसानों की पंचाचत
लखनऊ में किसानों की पंचायत भाकियू अध्यक्ष राकेश टिकैत के नेतृत्व में चल रही है, जिसमें किसान एमएसपी समेत छह मांगों को उठाया है। ईको गार्डन में चल रही पंचायत में कई किसान संगठन भाग ले रहे हैं।
अभिनंदन का वीर अभिनंदन
कैप्टन अभिनंदन को राष्ट्रपति ने वीर चक्र से सम्मानित किया है, उन्हें यह सम्मान पाक का एफ-16 विमान को मार गिराने पर दिया है।
बालाकोट की एयरस्ट्राइक के अगले दिन 27 फरवरी को पाक वायुसेना ने भारत में घुसने की कोशिश की। इस दौरान कैप्टन अभिनंदन मिग-21 उड़ा रहे थे। उऩ्होंने पीछा कर पाक के एफ-16 को मार गिराया। हालांकि कुछ देर बाद उनका मिग-21 पाकिस्तानी सीमा में क्रेश हो गया। पाकिस्तान ने उन्हें बंदी बना लिया। भारत के दबाव पर 60 घंटे बाद उन्हें छोड़ा गया था।
आर्मी कैंप के गेट पर ग्रेनेड से हमला
पंजाब के पठानकोट स्थित आर्मी कैंप के गेट पर सोमवार सुबह ग्रेनेड से हमला किया गया। बाइक सवारों ने कैंप के त्रिवेणी गेट की ओर ग्रेनेड फेंका था। घटना के बाद पठानकोट के सभी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इलाके को सील कर दिया गया है। सीसी फुटेज से हमलावरों की पहचान की जा रही है। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यहां ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है। जांच की जा रही है। ब्लास्ट के समय एक बाइक गुजरी थी, उसी से ब्लास्ट की उम्मीद है। सीसी फुटेज में सुराग मिलने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि यहां आतंकी हमला भी हो चुका है।
तेलंगाना 28 छात्राएं कोरोना संक्रमित
तेलंगाना के खम्मम जिले के एक सरकारी आवासीय विद्यालय की 28 छात्राएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। कोविड-19 का सामूहिक संक्रमण सामने आने से अफरा-तफरी मच गई। छात्राओं के परिजन विद्यालय पहुंच गए और छात्राओं को घर भेजने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्राओँ का टेस्ट कराने का निर्णय लिया है। स्कूल में 575 विद्यार्थी हैं।
क्रिसमस परेड में कार ने लोगों को कुचला, कई हताहत
अमेरिका में क्रिसमस परेड में एसयूवी ने लोगों को रौंद दिया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। दो दर्जन घायल हो गए।
हादसा विस्कॉन्सिन के वुकेशा शहर में हुआ। बेकाबू एसयूवी परेड के बीच से लोगों के ऊपर से होकर गुजरती चली गई। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। वुकेशा के पुलिस चीफ डेनियल थॉम्पसन ने बताया कि गाड़ी को बरामद कर लिया है। ड्राइवर फरार है। मामले की जांच की जा रही है।