
12 फरवरी को आगरा में सरेशाम विवि के वरिष्ठ सहायक सत्येंद्र सिंह की हत्या कर दी गई थी। विवि की परीक्षा के लिए कॉलेजों द्वारा जमा की जाने वाली फीस का कार्य सत्येंद्र देख रहे थे। उनकी रिपोर्ट के बाद ही कॉलेजों में परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति दी जा रही थी। इसे लेकर उनका कॉलेज संचालकों से विवाद चल रहा था। मैनपुरी के कॉलेज संचालक ओमेंद्र यादव से सतेंद्र का फीस के ड्राफ्ट को लेकर विवाद हुआ था।
ऑफिस से निकलते ही हत्या
मूल रूप से बरौली अहीर निवासी सतेंद्र सिंह (47) 18 साल पहले क्लर्क भर्ती हुए थे। वे शाहगंज के गयासपुरा में राजीव टाकीज के पास हाथी वाली गली में रह रहे थे। शुक्रवार शाम को यूनिवर्सिटी में अपने ऑफिस (कमरा नंबर 32) में कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हुई थी। सवा सात बजे यूनिवर्सिटी के पास ही पालीवाल पार्क में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे ऑफिस से स्कूटर पर घर जा रहे थे। गोली उनके सीने में सटाकर मारी गई।
Leave a comment