आगरालीक्स ….आगरा के जिला जज नलिन कुमार श्रीवास्तव का तबादला हो गया है, अब आगरा के जिला जज विवेक संगल होंगे। वे आगरा में पूर्व में अपर जिला जज रह चुके हैं।

आगरा के जिला जज नलिन कुमार श्रीवास्तव को इलाहाबाद का जिला जज बनाया गया है। उनकी जगह विवेक संगल आगरा के जिला जज बनाए गए हैं। वे अभी मथुरा के जिला जज थे। विवेक संगल 2008 के एचजेएस हैं, मूलरूप से मुज़फ़्फ़रनगर के रहने वाले हैं, वे मथुरा और अलीगढ़ के जिला जज रह चुके हैं। आगरा में विवेक संगल अपर जिला जज के पद 2017 से 2019 तक कार्यरत रह चुके हैं।