Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agraits waiting for the launch of ISBT flyover in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agraits waiting for the launch of ISBT flyover in Agra…#agranews

122

आगरालीक्स…(23 November 2021 Agra News) आगरा में आईएसबीटी पर फ्लाईओवर चालू होने के इंतजार में लोग. जानें कब होगा चालू. दोनों ओर हर रोज ट्रैफिक जाम, क्षेत्र में फैल रहा है वायु प्रदूषण…

इस माह भी चालू होने की उम्मीद कम
आईएसबीटी पर बन रहा फ्लाईओवर फिलहाल नवंबर माह में भी चालू होता दिखाई नहीं दे रहा है। फ्लाईओवर के चालू न होने से जहां आवागमन असुविधापूर्ण बना हुआ है वहीं धूल उड़ने के कारण शहर में वायु प्रदूषण फैल रहा है। फ्लाईओवर के अक्टूबर में चालू होने का बात कही गयी थी। समय सीमा बीत जाने के बाद भी इसके चालू होने की कोई सुध नहीं ले रहा है। शुरू में कहा गया था कि फ्लाईओवर की एक लेन अक्टूबर माह के अंत तक चालू हो जायेगी और दूसरे लेन का काम नवंबर माह तक पूरा कर लिया जायेगा। यानी फ्लाईओवर पूरी तरह चालू हो जायेगा। जो हालात हैं उनके चलते तो नवंबर माह के अंत तक फ्लाईओवर की एक लेन भी चालू होने की संभावना नहीं है। ऐसे में दिसंबर माह में ही इसकी उम्मीद है।

इतना रह गया है काम
फ्लाईओवर के दोनों सिरों पर सड़क तैयार कर ली गयी है। फ्लाइओवर के दोनों सिरों को बीच से जोड़े जाने का काम होना है। नंवबर माह में अब सात दिन बचे हैं और इतने कम समय में यह काम पूरा होने वाला नहीं है। सात दिन में एक लेन का काम भी पूरा नहीं हो सकेगा।
फ्लाईओवर चालू न होने से वहां ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है। रोजाना जाम लगता है। फ्लाईओवर निर्माण के कारण दोनों ओर सर्विस रोड से ट्रैफिक निकाला जा रहा है। सर्विस रोड कम चौैड़ा होने के कारण दोनों ओर ट्रैफिक जाम हो जाता है और लोगों के वाहन जाम में फंस जाते हैं।

वायु प्रदूषण बढ़ रहा
दूसरी ओर निर्माण कार्य होने के कारण धूल उड़ रही है जिससे क्षेत्र में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। शहर की वायु गुणवत्ता खराब होने का एक बड़ा कारण इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य भी है। फ्लाईओवर का निर्माण जल्द पूरा कर लिया जाय तो न केवल जाम से मुुुक्ति मिलेगी बल्कि शहर की हवा की गुणवत्ता में भी सुधार हो जायेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

error: Content is protected !!