आगरालीक्स …आगरा में पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा देने गई युवती के साथ चलती कार में हाईवे पर गैंग रेप, युवती की हालत गंभीर।
आगरा में पुलिस उपनिरीक्षक की परीक्षा देने के लिए मंगलवार को कोसी कला निवासी युवती आई थी। युवती का आरोप है कि पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा देने के बाद वह आगरा में बस का इंतजार कर रही थी। शाम के छह बज गए लेकिन कोई वाहन नहीं मिला। इसी बीच शिफ्ट डिजायर कार आई, युवती कार में बैठ गई। कार में तीन चार युवक पहले से बैठे थे।
कार में रेप के बाद हाईवे किनारे फेंक गए
युवती का आरोप है कि जैसे ही कार आगरा दिल्ली हाईवे पर पहुंची। कार में बैठे युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो मारपीट की, युवती के साथ महुअन टोल से पहले युवकों ने चलती कार में गैंग रेप किया। युवती की हालत बिगड़ गई तो उसे कार सवार कोसी कला में हाईवे किनारे फेंक कर फरार हो गए।

अस्पताल में भर्ती युवती, हालत गंभीर
हाईवे किनारे युवती को पड़ी देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। युवती को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, युवती की हालत गंभीर है। पुलिस युवती के बयान दर्ज कराने पहुंची लेकिन हालत गंभीर होने के चलते युवती के बयान दर्ज नहीं हो सके।
सोशल मीडिया फ्रेंड पर मुकदमा दर्ज
थाना कोसीकलां प्रभारी निरीक्षक संजीव त्यागी का मीडिया से कहना है कि युवती के भाई ने पुलिस को बताया कि कार सवार तेजवीर निवासी पलवल हरियाणा था और उसके साथ उसका ड्राइवर भी था। युवती से तेजवीर की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी, युवती के पास तेजवीर का केवल मोबाइल नंबर है उसका पता नहीं जानती है। पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर तेजवीर निवासी पलवल हरियाणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।