आगरालीक्स…. पेट्रोल कार को बना सकेंगे इलेक्ट्रिक कार, कंगना ने एफआईआर दर्ज होने पर शेयर की वाइन पीते हुए बोल्ड तस्वीर, लिखा गिरफ्तारी का इंतजार कर रही हूं। आगरा सहित देश दुनिया की दोपहर एक बजे तक की खबरें।
कंगना ने शेयर की बोल्ड फोटो, लिखा गिरफ्तारी का इंतजार कर रही हूं।
कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद एक्ट्रेस कंगना ने किसान आंदोलन की तुलना खालिस्तानी आंदोलन से की थी, इसके बाद अलग अलग इलाकों में कंगना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पर कंगना ने वाइन पीते हुए बोल्ड तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है और लिखा गिरफ्तारी का इंतजार कर रही हूं

यूपी विधानसभा चुनाव में गठबंधन की राजनीति
यूपी के विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की राजनीति शुरू हो गई है। सपा और रालोद में सीटों का बंटबारा चल रहा है तो आप पार्टी के संजय सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसे चुनावी मुलाकात माना जा रहा है और गठबंधन से जोड़कर देखा जा रहा है।
तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की मिली मंजूरी
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की मंजूरी मिल गई है। 29 नवंबर से शुरू हो रही संसद के शीतकालीन सत्र में तीनों कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
पेटेंट तकनीक से कानपुर में दी गई पहली स्टेम सेल थैरेपी
कानपुर के हैलट अस्पताल में दुनिया की पहली पेटेंट तकनीक से स्टेम से थैरेपी दी गई, इसके लिए डिवाइस विकसित किया गया है।
पंजाब में जवाहर नवोदय विद्यालय में 13 छात्र कोरोना संक्रमित
कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। पंजाब में जवाहर नवोदय विद्यालय में 13 छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं।