
गुरुवार सुबह आगरा के मंटोला के मीरा हुसैनी चौराहे पर अपनी फर्नीचर की दूकान खोलने के बाद कारोबारी अरुण कुमार उर्फ़ बबली (55) मंदिर जा रहे थे. इसी बीच युवकों ने उनके सर पर गोली मार दी. अरुण की मौके पर ही मौत हो गई. दिनदहाड़े बीच बाजार में कारोबारी की हत्या से आक्रोशित लोगों ने बाजार बंद करा दिया. साम्प्रदायिक तनाव की आशंका पर डीएमऔर एसएसपी मौके पर पहुंच गए.
इमरजेंसी में दरोगा की फाड़ी वर्दी
कारोबारी के शव को लेकर परिजन ऐसें इमरजेंसी पहुंचे.यहां काफी संख्या में विहिप कार्यकर्ता पहुंच गए. उन्होंने एक युवक को दबोच लिया. इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर विहिप कार्यकर्ताओं को खदेड़ा. एक कार्यकर्ता का पुलिस की लाठी से सिर फट गया इसके बाद कार्यकर्ताओं ने इंस्पेक्टर शत्रुध्न सिंह के साथ मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ दी. पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थति को संभाला. शव को पोस्टमार्टमके लिए भेजा गया है. विहिप कार्यकर्ताओं ने पांच घंटे में आरोपी के न पकड़े जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.
Leave a comment