
शिल्पग्राम मुक्ताकाशीय मंच
इस मंच पर रात्रि आठ बजे बॉलीवुड स्टार नाइट में पाश्र्व गायका श्रेया घोषाल की परफारमेंस होगी। इससे पूर्व शाम पांच बजे रोहन कुश का सुगम गायन, नीलू शर्मा का तबला वादन, गार्गी रायजादा का नृत्य, सितार वादन सुब्रतो डे द्वारा, नेहा बनर्जी द्वारा कथक, और शाम सात बजे जौनपुर के फौजदार आल्हा सुनाएंगे।
सदर मुक्ताकाशीय मंच
इस मंच पर कार्यक्रम की शुरुआत शाम पांच बजे से रोहिन गर्ग के गायन से शुरू होगी। इसके बाद पवन वर्मा द्वारा नृत्य,श्रेया कुशवाह का गायन, साक्षी वर्मा द्वारा गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम छह बजे आशीष शाक्य गिटार वादन से मंत्रमुग्ध करेंगे, तो वहीं एसडी श्रीवास्तव द्वारा वायलिन की मधुर ध्वनि सदर में गूंजेगी। रात्रि आठ बजे ज्योति कथक केन्द्र द्वारा कथक की प्रस्तुति दी जाएगी।
सूरसदन में नाटक
सूरसदन प्रेक्षागृह में रात सात बजे नाटक सलाखों के पीछे की सलाखों का मंचन किया जाएगा।�
नूरजहां ऑडीटोरियम
नूरजहां ऑडीटोरियम शिल्पग्राम में अपरान्ह दो बजे से 30 कलाकारों द्वारा नृत्य, संगीत, समूह नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
Leave a comment