आगरालीक्स…आगरा में मंगलवार को स्कॉलरशिप को लेकर कॉलेजों में उमड़ी स्टूडेंट्स की भीड़. फ्री टैबलेट्स, स्मार्टफोन की स्कीम को लेकर लगा था छात्रों का जमावड़ा..
आगरा में मंगलवार को कॉलेजों के बाहर स्टूडेंट्स की भीड़ लगी रही. इसका कारण स्कॉलरशिप की लास्ट डेट थी. कॉलेजों में छात्र—छात्राओं की लंबी लंबी लाइन लगी रही. बता दें कि हर साल लाखों छात्र स्कॉलरशिप भरते है और उसका फायदा उठाते है. हर विश्वविघालय में छात्रों का जमावड़ा लगा रहता है. पिछले दिनों स्कॉलरशिप के फार्म बंद हो गए थे पर सरकार द्वारा डेट बढ़ा दी गई. आज 30 नवंबर को स्कॉलरशिप भरने की आखिरी तारिख थी जिसकी वजह से आज कॉलेजों में छात्रों की लंबी लाईन देखी गई.
फ्री टैबलेट्स और स्मार्टफोन के लिए भी जुटे स्टूडेंट्स
सरकार द्वारा जो फ्री टैबलेट्स और स्मार्टफोन की स्कीम चलाई गई है, इसका हर छात्र लाभ उठाने को दौड़ रहा है. हालांकि अब यह जमा नहीं हो रहे है पर अभी भी उम्मीद है की सरकार के द्वारा इसकी भी डेट बढ़ाई जा सकती है जिससे ज्यादा से ज्यादा बच्चों को लाभ मिल सके.इन फार्म के चलते भी कॉलेजों मे काफी भीड़ देखी गई थी.