आगरालीक्स…(4 December 2021 Agra News) आगरा में ओमिक्रॉन के खतरे के बीच राहत की खबर. लेकिन देश में फिर मिला ओमिक्रॉन पॉजिटिव. आगरा व देश में कोरोना का नया अपडेट जानिए
आगरा में राहत के आंकड़े
देश में ओमिक्रॉन के खतरे के बीच आगरा में दो दिन बाद राहत की खबर आई है. पिछले दो दिन से आगरा में कोरोना संक्रमित मिल रहे थे लेकिन शनिवार को प्रशासन द्वारा जारी किया गया कोरोना अपडेट के अनुसार आगरा में बीते 24 घंटे में कोई भी कोरोना मरीज नहीं मिला है. राहत की बात ये है कि इस दौरान एक मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गया है. पिछले पिछले 24 घन्टे में 4756 लोगों के सैम्पल लिए गए जिसमें से कोई भी मरीज कोविड पॉजिटिव नहीं निकला है. आगरा में अब केवल 3 मरीज ही हैं जनका कोरोना का इलाज चल रहा है. बता दें कि #Agra में अबतक 25769 #Covid19 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 25308 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये हैं.
गुजरात में मिला आमिक्रॉन का मरीज
इधर देश में ओमिक्रॉन से संक्रमित एक और मरीज मिला है. गुजरात के जामनगर में जिम्बाब्वे से लौटे एक 72 वर्षीय व्यक्ति में ओमिक्रॉन के संक्रमण मिले हैं. कोरोना के इस नए वैरिएंट के देश में अब तीन मरीज हो गए हैं. इससे पहले शुक्रवार को दो मरीज कर्नाटक में मिल चुके हैं.