आगरालीक्स…(7 December 2021 Agra News) आगरा में बारिश से बढ़ेगी सर्दी. इस दिन से तेजी से कम होगा तापमान. कोहरा भी छाएगा. मौसम विभाग ने बताया—कब होगी बारिश
मंगलवार को इतना रहा तापमान
आगरा में सर्दी अब अपने पूरे रंग में आना शुरू हो गई है. आगरा में एक बार फिर बारिश की संभावना जताई गई है. अगर बारिश होती है तो सर्दी और बढ़ेगी. मंगलवार को भी सुबह के समय सर्दी थी लेकिन धूप निकलने के साथ ही सर्दी का प्रभाव थोड़ा कम होने लगा. हालांकि ठंडी हवाओं लगातार चलती रही. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री अधिक था.

बारिश से बढ़ेगी सर्दी
इधर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में बारिश के कारण सर्दी तेजी से बढ़ेगी. दस दिसंबर को आगरा में बादल छाए रह सकते हैं और बारिश हो सकती है. इसके साथ ही तापमान भी तेजी से और कम होगा. आगरा में 12 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच सकता है तो वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंचेगा.
| 08-Dec | 11.0 | 25.0 | Fog/mist in the morning and mainly clear sky later | |
| 09-Dec | 11.0 | 25.0 | Fog/mist in the morning and mainly clear sky later | |
| 10-Dec | 11.0 | 24.0 | Fog/mist in the morning and mainly clear sky later | |
| 11-Dec | 10.0 | 25.0 | Fog/mist in the morning and mainly clear sky later | |
| 12-Dec | 9.0 | 24.0 | Fog or Mist | |
| 13-Dec | 9.0 | 24.0 | Fog or Mist |