आगरालीक्स ….आगरा में रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में डीजी बजाने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। होटल, मैरिज होम, रूफ टॉप, रेस्टोरेंट की चेकिंग करेगी पुलिस प्रशासन की टीम।
आगरा में शादी समारोह के साथ ही होटलों में चल रही पार्टी और रूफ टॉप रेस्टोरेंट में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बज रहा है। तेज आवाज में डीजे बजने की शिकायतें पुलिस प्रशासन के पास लगातार आ रही हैं। इसे लेकर प्रशासन ने सख्ती की है। एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह का मीडिया से कहना है कि पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं।

भेजा जाएगा जेल
हर रोज रात में पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम जांच करेगी। रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे चलता मिला तो जेल तक भेजा जा सकता है। इसमें संचालक ओर आयोजक दोनों पर की जाएगी। इसके लिए सभी सीओ को भी आदेश दिए गए हैं।