आगरालीक्स …(.Agra News 11th December)आगरा में ओमिक्रॉन के अलर्ट के बीच जिला प्रशासन ने कोरोना का ताजा अपडेट जारी किया है। जानें अब आगरा में कोरोना के कितने केस हैं।
देश दुनिया में ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में शनिवार को जिला प्रशासन ने कोरोना अपडेट जारी किया है। आगरा में 24 घंटे में कोरोना की जांच के लिए 4682 सैंपल लिए गए हैं। राहत है कि कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है।

कोरोना संक्रमित एक और मरीज हुआ ठीक
जिला प्रशासन के ताजा अपडेट के अनुसार, कोरोना संक्रमित एक और मरीज ठीक हो गया है। अब आगरा में एक और मरीज के ठीक हो जाने से कोरोना के एक्टिव केस तीन रह गए हैं। ये तीनों की अपने घर पर इलाज करा रहे हैं।