आगरालीक्स…आगरा में वैश्य समाज की राजनीतिक अधिकार रथयात्रा रविवार को आएगी. एमडी जैन इंटर कालेज में स्वागत किया जाएगा.
106 विधानसभाओं में भ्रमण करेगी रथयात्रा
वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता के नेतृत्व में प्रारम्भ हुई 40 दिवसीय वैश्य राजनीतिक अधिकार रथयात्रा के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में सभी राजनीतिक पार्टियों के वैश्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। रथयात्रा शहर के वैश्य बाहुल्य क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए एटा के लिए प्रस्थान करेगी.यह जानकारी लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनय अग्रवाल व कार्यक्रम संयोजक मुरारीप्रसाद अग्रवाल ने दी. उन्होने बताया वैश्य समाज की आवाज उठाने और राजनैतिक दलों पर दबाव बनाने के लिए ही रथयात्रा निकाली जा रही है. रथयात्रा प्रदेश की सभी वैश्य बाहुल्य 106 विधानसभाओं में भ्रमण करेगी.
कार्यक्रम का समय
-रथयात्रा सुबह 11 बजे एमडी जैन इंटर कालेज में प्रवेश करेगी.
-एनडी जैन इंटर कालेज में सभा का आयोजन होगा.
-दोपहर तीन बजे एमडी जैन इंटर कालेज से घटिया चैराहा, फुलट्टी, गुड़ की मंडी, सिंधी बाजार, अग्रसेन चौक, रामबाग होते हुए एटा के लिए प्रस्थान करेगी.