Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Speed limit reduce to 80 KM per hour on Yamuna Expressway from 15th December to 15th February 2022
आगराबिगलीक्सयूपी न्यूज

Speed limit reduce to 80 KM per hour on Yamuna Expressway from 15th December to 15th February 2022

220

आगरालीक्स…….(Agra News 15th December). आगरा से नोएडा के बीच यमुना एक्सप्रेस वे पर आज से तेज स्पीड में नहीं चला सकेंगे कार, गति सीमा का प्रतिबंध लागू, इस साल हादसों में 125 की हुई मौत।

यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज स्पीड के चलते हादसे हो रहे हैं। सर्दियों में कोहरे के चलते हादसे बढ़ सकते हैं। इसे देखते हुए यमुना एक्सप्रेस वे पर 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक गति सीमा प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। यह प्रतिबंध दो महीने तक लागू रहेगा और निर्धारित गति सीमा से अधिक स्पीड पर वाहन चलाने पर चालान किए जाएंगे।


कार और भारी वाहनों के लिए गति सीमा निर्धारित
आज से यमुना एक्सप्रेस वे पर कार सहित हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। जबकि भारी वाहनों के लिए गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गई है। इस गति सीमा से अधिक की स्पीड पर वाहन नहीं चला सकेंगे।
स्पीडोमीटर से रखी जाएगी नगर
यमुना एक्सप्रेस वे पर गति सीमा का प्रतिबंध लागू होने के साथ ही स्पीड मीडर से नजर रखी जाएगी। यमुना एक्सप्रेस वे के खंदौली टोल प्रभारी तुलसीराम गुर्जर का कहना है कि आज से गति सीमा प्रतिबंध लागू कर दिया जाएगा। यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नाऐडा के बीच में स्पीडोमीटर लगाए गए हैं। इससे वाहनों की स्पीड पर नजर रखी जाएगी। तेज स्पीड से वाहन चलाने पर कार्रवाई की जाएगी।
25 दिसंबर तक सभी लेनों पर फास्टैग
यमुना एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा की सभी लेनों पर अभी फास्टैग नहीं लगे हैं। यमुना एक्सप्रेस वे की लेन में फास्टैग लगाए जा रहे हैं। 25 दिसंबर तक सभी लेनों में फास्टैग लगा दिए जाएंगे।
हादसों में 125 की हुई मौत
साल 2021 में जनवरी से अभी तक यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा के बीच में 390 हादसे हुई हैं। इन हादसों में 125 लोगों की मौत हुई है। जबकि 2020 में 509 लोगों की मौत हुई थी और 2019 में 560 लोगों की हादसों में मौत हुई थी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

Agra Live News: Agra’s Gram Panchayat Birharu has raised the prestige of the state at the national level…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की एक ऐसी ग्राम पंचायत जिसने नेशनल लेवल पर उत्तर प्रदेश...

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

error: Content is protected !!