नईदिल्लीलीक्स…। कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। नोएडा में विदेश से आए पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विदेश से करीब 4729 यात्री अब तक नोएडा वापस आए हैं। इनमें 2600 यात्रियों को ट्रैक किया गया है। 1100 यात्री हाईरिस्क देशों से यात्राकर वापस आए हैं।
देश में 24 घंटों 6,984 नये संक्रमित
दूसरी ओर देश में 24 घंटों में कोरोना के 6,984 केस सामने आए हैं जो कि कल के मामलों से 20.7 प्रतिशत ज्यादा है। कल 5734 केस दर्ज किए गए थे। 24 घंटे की अविधि के दौरान करोना संक्रमित 247 लोगों की जान भी गई है। देश में कोविड संक्रमित लोगों की संख्या 90 हजार से कम चल रही है।
ब्रिटेन में लगातार बिगड़ रहे हैं हालात
दूसरी ओर ब्रिटेन में कोविड के नये वेरिएंट के ओमिक्रॉन से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में अब तक पांच हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।