आगरालीक्स…(15 December 2021 Agra News) देश में 7 साल का बच्चा ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिला है. आगरा में प्रशासन ने जारी किया कोरोना का नया अपडेट. जानिए देश और आगरा का पूरा अपडेट
देश में अब तक 64 ओमिक्रॉन पॉजिटिव
देश में ओमिक्रॉन तेजी से पैर पसारता हुआ दिखाई दे रहा है. बुधवार को पश्चिम बंगाल में एक ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाया गया है जो कि एक सात साल का बच्चा है. यह बच्चा आबुधाबी से हैदराबाद होते हुए पश्चिम बंगाल पहुंचा था, वहीं तेलंगाना में भी दो लोग ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाए गए हैं. देश में अब तक नए वैरिएंट के केस 64 हो गए हैं. इसके अलावा नोएडा में भी कुछ विदेशी पॉजिटिव पाए गए हैं, इनकी ओमिक्रॉन की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं. वहीं बात करें कोरोना की तो देश में बीते 24 घंटे में 6,984 नए मामले कोरोना के सामने आए हैं. वहीं इस दौरान 247 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है.
आगरा में राहत बरकरार
आगरा में कोरोना को लेकर राहत बरकरार है. बुधवार को प्रशासन ने इसका नया अपडेट जारी किया जिसके अनुसार आगरा में बीते 24 घंटे में 4328 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से कोई भी पॉजिटिव आगरा में नहीं मिला है. आगरा में फिलहाल 2 कोरोना मरीजों का ही इलाज चल रहा है.