आगरालीक्स… आगरा में आज जाम में फंस सकते हैं, पांच दिन के लिए रोड बंद किया गया है, जानें क्या है रूट डायवर्जन.
आगरा कैन्ट राजा की मण्डी खंड में पुल (आरयूबी)न0- 1345/4( पचकुइया चौराहा से कोठी मीना बाजार मार्ग के मध्य ) के पुराने पड़ चुके स्टील गार्डरों को पीएससी स्लैब में परिवर्तन के कार्य के लिये बुधवार रात से पंचकुइयां से कोठी मीना बाजार वाला रोड बंद कर दिया गया है। यह रोड 20 दिसंबर तक बंद रहेगा। इस दौरान वाहनों के आवागमन के लिए रूट डायवर्ट किया गया है।

ये होगा रूट डायवर्जन
मारूति एस्टेट एवं लोहामंडी की तरफ से कोठी मीना बाजार होकर पंचकुइयां चौराहा की तरफ आने वाले सभी वाहन लाडली तिराहा से स्पीड कलर लैब चौराहा से सोरों कटरा होते हुए पंचकुइयां शाहगंज रोड से पंचकुइया चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे.
पंचकुइयां चौराहा से कोठी मीना बाजार की तरफ आने वाले सभी वाहन पंचकुइयां चौराहा से शाहगंज रोड होकर शाहगंज चौराहा एवं सोरों कटरा तिराहा से स्पीड कलर लैब चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे.
जिन वाहनों को बोदला एवं फतेहपुर सीकरी की तरफ जाना है वह सभी वाहन तहसील चौराहा से रूई की मंडी चौराहा से भोगीपुरा चौराहा होकर जाएंगे.