आगरालीक्स ..(Agra News 16th December).आगरा में बन रही अवैध कॉलोनी, पेट्रोल पंप की कैनोपी को ध्वत कराया, 27 बीघे में बन रही कॉलोनी को सील कर दिया है।
आगरा में एडीए के सचल दल द्वारा नक्शा पास कराए बिना हो रहे निर्माण कार्यों पर कार्रवाई की जा रही है। एडीए के सचल दल की टीम ने ताजगंज जोन के लहावली में 125 फुट रोड पर 27 बीघे जमीन में से दो हजार वर्ग गज जमीन में कॉलोनी के लिए अवैध निर्माण चल रहा था। अनंत मित्तल द्वारा निर्माण कराया जा रहा था, एडीए की टीम ने कमरे, गेट, आफिस को बुल्डोजर से ध्वस्त कराकर सील लगा दी।

पेट्रोल पंप की केनौपी की ध्वस्त
एडीए की टीम ने फिरोजाबाद रोड स्थित झरना नाले पर मनोज कुमार द्वारा अवैध पेट्रोल पंप की केनौपी और इमरात बना ली गई थी। टीम ने उसे ध्वस्त करा दिया। इसके साथ ही शास्त्रीपुरम के बी और ए ब्लॉक में अवैध कब्जा कर रखा था, उसे कब्जे से मुक्त कराया गया।
आगरा महायोजना 2031 ड्राफ़्ट तैयार
ताजनगरी के विकास के लिए आगरा महायोजना 2031 का ड्राफ़्ट तैयार किया गया है। ड्राफ़्ट में संशोधन किया जा चुका है, अब इसे पेश किया जाएगा। इसके बाद आगरा महायोजना 2031 पर आम लोगों से आपत्ति मांगी जाएंगी, आपत्तियों के निस्तारण के बाद आगरा महायोजना 2031 को लागू किया जाएगा।