Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Video: 10 lakh rupees demand before Nikaah, the groom was beaten up…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video: 10 lakh rupees demand before Nikaah, the groom was beaten up…#agranews

136

आगरालीक्स…(18 December 2021 Agra News) आगरा से गाजियाबाद गई थी बारात. दूल्हे ने निकाह से पहले कर दी 10 लाख की डिमांड..उसके बाद जो हुआ वो वीडियो में देखें…

पैसे न मिलने पर किया था शादी से इनकार
आगरा से गाजियाबाद गई एक बारात में दूल्हे पक्ष की जमकर पिटाई हो गई. बताया जाता है कि दूल्हे ने निकाह से कुछ समय पहले 10 लाख रुपये की डिमांड रख दी. पूरी रकम न मिलने पर दुल्हन से शादी करने से इनकार कर दिया. इस पर आक्रोशित दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. मीडिया रिपोर्ट में ये भी पता चला है कि दुल्हन पक्ष ने बाद में दूल्हे की तहकीकात की तो वो पहले से शादीशुदा निकला और वह पहले ही दो निकाह कर चुका था. गाजियाबाद पुलिस ने दूल्हा व उसे पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गाजियाबाद में बालाजी विहार के रहने वाले मोहम्मद अनस ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन का निकाह आगरा में सिकंदरा में रहने वाले मुजम्मिल हुसैन से तय किया था. 12 दिसंबर को बारात गाजियाबाद के अर्थला स्थित वृंदावन मैरिज होम पहुंची. बताया जाता है कि दावत होने के बाद दूल्हा व उसके पिता ने लड़की पक्ष से दस लाख रुपये की डिमांड रख दी. पूरी रकम न मिलने पर उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया. लड़की पक्ष का कहना था कि वह तीन लाख रुपये कैश और हीरे की अंगूठी पहले ही दे चुके हैं.इसके अलावा और खर्च करने की​ की स्थिति में नहीं है.

दूल्हे को जमकर पीटा
बताया जाता है कि जब दूल्हे ने पूरी रकम न मिलने पर​ निकाह करने से इनकार कर दिया तो दुल्हन पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने दूल्हे को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी. कुछ लोगों ने किसी तरह दुल्हे को बचाकर उसे बिना निकाह उसको वहां से ले गए.

तीसरा निकाह कर रहा था मुजम्मिल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसर लड़की के भाई ने बाद में दूल्हे के बारे में पता किया तो पता चला कि वह पहले भी शादियां कर चुका है और इस बार वह तीसरा निकाह कर रहा था. हर बार ऐन वक्त पर लड़की पक्ष से दहेज में ज्यादा कैशमांगता है और इसी तरह रिश्ता तोड़ देता है. उसके खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं. शुक्रवार 17 दिसंबर को मोहम्मतद अनस ने दूल्हा मुजिम्मल हुसैन व उसके पिता महमूद हुसैन के खिलाफ थाना साहिबाबाद में मुकदमा दर्ज कराया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

error: Content is protected !!