आगरालीक्स…(20 December 2021 Agra News) राहत की खबर. समय से पहले ही खोल दिया गया पचकुइयां—कोठी मीना बाजार मार्ग. बीते चार दिन से वाहन चालक झेल रहे थे परेशानी
आगरा में हजारों वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है. पिछले चार दिन से परेशानियों की वजह बना पचकुइयां— कोठी मीना बाजार मार्ग समय से पहले खोल दिया गया है. इस मार्ग को रेलवे ने 16 दिसंबर से आज 20 दिसंबर रात 12 बजे तक के लिए बंद किया था लेकिन सोमवार को समय से पहले शाम साढ़े पांच बजे इसे वाहन चालकों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया. मार्ग खुलने से वाहन चालकों ने रात की सांस ली है.

बता दें कि पचकुइयां-कोठी मीना बाजार मार्ग पर पड़ने वाले रेलवे के आरयूबी के स्टील गार्डर बदलने के काम के लिए रेलवे ने 16 से 20 दिसंबर तक सड़क यातायात बंद करवाया था.सोमवार शाम करीब 5.30 बजे रेलवे द्वारा काम को कम्पलीट कर इसमार्ग को खोल दिया गया. आगरा रेल मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे ने समय से पहले काम पूरा करके सात घंटे पहले ही ब्लॉक खत्म कर दिया.