एंटरटेनमेंटलीक्स…अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा की बॉक्सआफिस में धमाकेदार शुरूआत. पहले ही वीकेंड में की 159 करोड़ की कमाई.
पुष्पा की धमाकेदार शुरूआत
साउथ के मशहूर ऐक्टर और अपनी ऐक्टिंग और ऐक्शन से जाने जाने वाले अल्लू अर्जुन साउथ के टॉप ऐक्टर्स मे से एक है.उनके लाखों फैंस उनकी फिल्म का बेसबरी से इंतजार करते है की कब उनकी फिल्म आए और कब वह सिनेमाघर में जाके देखें. अल्लू अर्जुन के फैंस सोशल मीडिया पर भी उनकी फोटोज का बेसबरी से इंजतार करते है और उनको फैंस का काफी प्यार भी मिलता है. अल्लू अर्जुन एक पे एक हिट फिल्म देते है और इस बार भी उनकी फिल्म पुष्पा ने पूरे देश में तूफान ला दिया है. धमाकेदार शुरुआत के बाद फिल्म ने वीकेंड पर शानदार रफ्तार बरकरार रखी है. देखें फिल्म ने की कितनी कमाई..
पहले वीकेंड में 159 करोड़ की कमाई
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा ने धमाकेदार शुरूआत की है. फैंस को फिल्म बेहद पसंद आ रही है और सिेनेमाघर में लोगों की फिल्म देखने को लाइन लगी हुई है. 17 दिसंबर को फिल्म रिलीज हुई थी जिसके बाद फिल्म ने हिंदी वर्जन में पहले दिन ही
काफी अच्छी कमाई की थी जो की 3 करोड़ थी और दूसरे दिन 4 करोड़ और तीसरे दिन भी फिल्म ने 5 करोड़ की कमाई की. इस हिसाब से फिल्म ने हिंदी वर्जन में तीन दिन में ही 12 करोड़ की कमाई की. और वल्र्ड वाइड में फिल्म ने पहले वीकेंड में 159 करोड़ की कमाई कर ली है.