
प्रमुख आयकर आयुक्त अनुराधा मिश्रा के निर्देश पर संयुक्त आयकर आयुक्त रेंज-4 बेलू सिन्हा के नेतृत्व में दवा कंपनी फार्मटेक फार्मा, कैलाशपुरी पर सर्वे किया गया। दवा कंपनी के कैलाशपुरी मोड़ स्थित पदम बिजनेस पार्क में कंपनी के कार्यालय तथा बिल्लोचपुरा में गोदाम पर सर्वे किया गया। करीब डेढ़ दर्जन अधिकारियों की टीम ने शाम को सर्वे शुरू किया, जो देर रात खबर लिखने तक जारी रहा। दवा कंपनी के बिल, कंप्यूटर, गोदाम के स्टॉक और डिलीवरी के कागजातों की जांच की।
सर्वे में सहायक आयकर आयुक्त राधारानी शर्मा आयकर अधिकारी राजीव प्रसाद, शैलेंद्र कुमार, आर के त्रिपाठी, नवाब सिंह, हरिबाबू वर्मा तथा आयकर निरीक्षकों में दिलीप गुप्ता, अंबरीश कौशिक, सोबरन सिंह, राजे सिंह, एसडी सिंह, सुरेश मौर्या आदि मौजूद रहे।
Leave a comment