आगरालीक्स ..(Agra News 23rd December).आगरा में बनेगा इंटरनेशनल स्टेडियम, देश विदेश के खिलाड़ी मैच खेलने आएंगे। आगरा आए केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री ने कहा कि वेब पोर्टल और यूट्यूब भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करेंगे तो देशद्रोह की धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी।
आगरा के एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में गुरुवार को सांसद खंल स्पर्धा समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सांसद राजकुमार चाहर ने आगरा में इंटरनेशनल स्टेडियम की मांग उठाई है। यूपी सरकार से इंटरनेशनल स्टेडियम के लिए जमीन चिन्हित कर प्रोजेक्ट रिपोर्ट भेजने के लिए कहा जाएगा, जैसे ही प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होगी। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आगरा में इंटरनेशनल स्टेडियम बनाएंगी।

सपा में होते थे दंगे, भाजपा राज में हो रहे दंगल
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा राज में दंगल हो रहे हैं और सपा राज में दंगे होते थे। योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में खेलों को बढ़ावा मिला है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे आयकर विभाग के छापे पर सवाल उठा रहे हैं। उन्हें जवाब देना चाहिए कि काला धन कहां से आया।
भ्रामक सूचनाएं फैलाने पर की जाएगी कार्रवाई
पाकिस्तान से आपरेट हो रहे यूट्यूब चैनल सहित भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने पर सरकार ने कार्रवाई की है। 20 यूट्यूब चैनल को बंद करा दिया है और दो पोर्टल भी बंद कराए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वेब पोर्टल और यूट्यूब भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करेंगे तो देशद्रोह की धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी।