आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले गए. धूप निकली, तापमान भी बढ़ा. बारिश के आसार लेकिन कम जानें आज कितना रहा तापमान
आगरा में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था. इसके लिए ओरेंज अलर्ट था लेकिन आगरा में आज सुबह के समय घने बादल भी छाए लेकिन बादल बिना बरसे ही चले गए. दोपहर में धूप भी निकली और तापमान भी बढ़ा. उमस भरी गर्मी भी खूब महसूस हुई. आगरा में लगातार मौसम विभाग का पूर्वानुमान फेल साबित हो रहा है. बादलों की आवाजाही तो लगातार बनी हुई है लेकिन बारिश नहीं हो रही है.मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा. पिछले 24 घंटे में 7.8 एमएम बारिश हुई है. मौसम विभाग ने अभी भी बारिश के आसार जताए हैं. आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है लेकिन कम.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 22/07/26) 34.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 22/07/26) 26.4
Departure from Normal(oC) 0.3
24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST
of yesterday to 0830 hrs IST of today) 7.8